Loading...

शालीमार गार्डन में नशे का आतंक

by / August 19, 2026 /

शालीमार गार्डन में नशे का आतंक

बाईस साल के लड़के को बीस रुपए के लिए चाकू से गोदकर की हत्या
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में आने वाली बंगाली कालोनी ओर तिकोना पार्क विक्रम एंक्लेव में आज 22 साल के लड़के को चाकुओं से गोदकर मार डाला। जानकारी के अनुसार मुस्तकीम कूड़े बीनने का काम करता था। जिसके उसी के साथी शमीम ने नशा करने के पैसे में बटवारे को लेकर मार दिया। परिवार का कहना है कि मुस्तकीम समीर के पास पैसे लेने गया थे। जहाँ उनका झगड़ा हुआ और बात हत्या तक चली गई। मुस्तकीम यूपी ओर शमीम दिल्ली के रहने वाले है। सूत्रों ने बताया कि दोनों दोस्त थे और नशे के काम में जुड़े थे। एक तरफ यूपी पुलिस में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। वहीं दूसरी तरफ बोर्डर के क्षेत्र में नशा चर्म पर है। इसे पुलिस का फेलियर कहें या सांठगांठ। स्थानीय भाजपा नेता और डिप्टी मेयर रहे सरदार सिंह भाटी ने इसको लेकर कई सवाल खड़े किए। आसपास के लोगों का कहना है कि दिल्ली पुलिस की सरपरस्ती के चलते यहां नशे का कारोबार चल रह है। बहरहाल निवासी योगी सरकार से फूल इनकाउंटर की बात कर रही है।