Loading...

गंगोत्री से 99 घंटे में दौड़ते हुए कांवड़ लेकर गाजियाबाद आए शिवभक्त विपिन

by / August 11, 2026 /

गंगोत्री से 99 घंटे में दौड़ते हुए कांवड़ लेकर गाजियाबाद आए शिवभक्त विपिन

शिवभक्त विपिन ग़ाज़ियाबाद – 42 साल के शिवभक्‍त ने नाप दी 460 किलोमीटर की दूरी

मोदीनगर के किसान विपिन फफराना और दोस्‍तों ने प्रतिदिन 100 किलोमीटर का सफर तय किया। गंगाजल लेकर आने पर गांव वालों ने भव्‍य स्‍वागत किया। गंगोत्री से गाजियाबाद के मोदीनगर तक की दूरी लगभग 460 किलोमीटर है। 42 साल के शिवभक्‍त किसान विपिन फफराना ने इस दूरी को दौड़ते हुए मात्र 99 घंटे में तय कर लिया। विपिन ने गुरुवार दोपहर 11.30 पर गंगोत्री से गंगाजल उठाया और सोमवार दोपहर 2.30 पर अपने गांव फफराना पहुंच गए। हर रोज दौड़ते हुए उन्‍होंने करीब 100 किलोमीटर का सफर तया किया।
अपने गांव पहुंचने पर विपिन का गांव वालों ने भव्‍य स्‍वागत किया। इसके बाद विपिन ने गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। विपिन ने अपने कमर में जलहरी बांधकर यह कांवड़ यात्रा पूरी की। महादेव के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा देखकर लोग बहुत प्रभावित हुए।